बच्चे को कार में बंद करके गया 'स्ट्रिप क्लब'

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 42 वर्षीय वायने रिकाडरे श्वाम को अदालत ने बिना किसी व्यक्ति की मौजूदगी में 14 वर्ष से कम उम्र के अपने बच्चे को कार में अकेला बंद करके 'स्ट्रिप क्लब' जाने का दोषी पाया।

वायने ने 13 अप्रैल को अपने बच्चे के साथ कार में सवार होकर घर छोड़ा था। उसने अपनी कार एक 'स्ट्रिप क्लब' के आगे पार्क की और कार के शीशे बंद करके अंदर चला गया।

लगभग 40 मिनट तक उसका बच्चा कार में ही बंद रहा। देर रात तीन बजे वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बच्चे को कार में बंद देखकर इस बात की सूचना पुलिस को दी। बच्चे को जांच के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

वायने के वकील ने हालांकि बचाव में कहा कि वह अपने बच्चे को महज कुछ मिनटों के लिए कार में छोड़कर क्लब के अंदर गया था क्योंकि वहां उसका एक दोस्त काम करता था और वह उसके साथ कुछ घरेलू मसलों पर चर्चा करना चाहता था।

क्लब के अंदर जाने के बाद उसे पता चला कि उसका दोस्त उस दिन ओवरटाइम कर रहा था और इस कारण उसे क्लब के अंदर काफी देर तक रुकना पड़ा। वायने के वकील के मुताबिक इस घटना से पहले वह कभी भी ऐसे क्लब में नहीं गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+