विटामिन, कैल्शियम से कम हो सकता है स्तन कैंसर का खतरा

प्योटर्ोे रिको में पोंस स्कूल ऑफ मेडीसिन में प्रोफेसर जेमी माट्टा का कहना हैं, "इसका त्वरित प्रभाव नहीं होता है। ऐसा नहीं है कि आज विटामिन की खुराक ली जाए तो कल स्तन कैंसर का खतरा कम हो जाएगा। यद्यपि हमने स्तन कैंसर का खतरा कम होने के संदर्भ में एक दीर्घकालिक प्रभाव देखा है।"

माट्टा ने कहा कि शोध के परिणाम बताते हैं कि कैल्शियम की अतिरिक्त खुराक लेने से डीएनए की मरम्मत की क्षमता बढ़ जाती है। यह एक जटिल जैविक प्रक्रिया है जिसमें 200 से ज्यादा प्रोटीन हिस्सा लेते हैं। यदि यह प्रक्रिया पूरी न हो सके तो कैंसर हो सकता है।

उन्होंने कहा, "यह प्रक्रिया कम से कम पांच अलग-अलग मार्गो से पूरी होती है और अनुवांशिक रचना में स्थायित्व बनाए रखना मुश्किल होता है। जब डीएनए की मरम्मत नहीं हो पाती तो उसमें उत्परिवर्तन होता है जो कैंसर के खतरे को बढ़ाता है।"

अध्ययन में 268 कैंसर प्रभावित महिलाओं और 457 स्वस्थ लोगों को शामिल किया गया था। अधिक उम्र, परिवार में स्तन कैंसर का इतिहास, स्तनपान का कोई इतिहास न होने और डीएनए मरम्मत की क्षमता कम होने वाली महिलाओं के स्तन कैंसर की संभावना अधिक होती है।

ऐसा देखा गया है कि विटामिन की अतिरिक्त खुराक से स्तन कैंसर का खतरा 30 प्रतिशत तक कम हो जाता है जबकि कैल्शियम अनुपूरक इस खतरे को 40 प्रतिशत तक कम कर देते हैं।

डीएनए की मरम्मत क्षमता को नियंत्रित कर कैल्शियम अनुपूरक लंबे समय तक कैंसर के प्रति रक्षात्मक नहीं होते हैं लेकिन विटामिन अनुपूरकों और स्तन कैंसर के खतरे के कम होने के बीच संबंध रहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+