कांग्रेस, भाजपा दोनों की नजर में थरूर विवाद खत्म
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, "शनिवार रात को उनके इस्तीफे के बाद थरूर मुद्दे पर पर्दा गिर चुका है। जहां तक पार्टी का मानना है विवाद समाप्त हो चुका है। विपक्ष अब इसे मुद्दा नहीं बना सकता।"
थरूर ने प्रधानमंत्री से करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद रविवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं की कोर समिति की बैठक में थरूर के इस्तीफे पर फैसला लिया गया।
थरूर के इस्तीफे की मांग करने वाले विपक्ष ने इस कदम का स्वागत किया।
भाजपा के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने आईएएनएस से कहा, "यह मामला अब हमारे लिए समाप्त हो गया है। थरूर के खिलाफ अब कोई भी कार्रवाई पुलिस और जांच एजेंसियां करेंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications