जाली क्रेडिट कार्ड बनाने वाला एमबीए गिरफ्तार
डीएलएफ फेज दो पुलिस स्टेशन के स्टेशन अधिकारी बाबू लाल ने सोमवार को बताया, "वे क्रेडिट कार्डो के प्रतिरूप बनाकर खरीददारी के लिए उनका इस्तेमाल करते थे।" एमबीए स्नातक की फराज अहमद के रूप में पहचान की गई है।
बाबू लाल ने बताया, "फराज ने संजीव कुमार (कूरियर पहुंचाने वाला लड़का) की मदद से विभिन्न बैंकों के 35 क्रेडिट कार्डो के आंकड़े चुरा लिए थे और उनमें से तीन की प्रतिकृति तैयार कर ली थीं। वे खरीददारी के लिए गुड़गांव आते थे लेकिन इस बार हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।" पूछताछ में खुलासा हुआ है कि फराज के पास चीन की एक मशीन थी जिसके इस्तेमाल से वह कार्डो के प्रतिरूप बना लेता था।
अधिकारी ने बताया, "फराज सबसे पहले अपने कंप्यूटर में आंकड़े इकट्ठे कर लेता था और बाद में मशीन के द्वारा कार्ड की प्रतिकृतियां बना लेता था।"
पिछले कुछ महीने से बेरोजगार फराज पहले गुड़गांव में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता था। वह उत्तर प्रदेश में मेरठ का रहने वाला है।
दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और कहा है कि उन्होंने इन कार्डो के जरिए अब तक तीन लाख रुपये की खरीददारी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications