मुकुल संगमा होंगे मेघालय के नए मुख्यमंत्री

लपांग ने नई दिल्ली से टेलीफोन पर आईएएनएस से कहा, "मैं आज (सोमवार) शिलांग आ रहा हूं। मैंने नए नेता के चुनाव के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। नई सरकार की गठन के लिए मैं आधिकारिक तौर पर राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दूंगा।"

लापांग ने रविवार शाम स्वीकार किया था कि उन्होंने कांग्रेस विधायकों का समर्थन खो दिया है।

माना जा रहा है कि संगमा मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "सभी विधायकों ने मुझे बिना शर्त समर्थन देने का वादा किया है। "

कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी ने दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों- ऑस्कर फर्नाडिस और मेघालय इकाई के प्रभारी लूइजिनो फेलेरियो- को नियुक्त किया है। बैठक के बाद कांग्रेस विधायक गठबंधन सहयोगियों युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी), हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, खुन बाइनीइवीट्रेप नेशनल अवेकनिंग मूवमेंट (केएचएनएएम) और चार निर्दलीय विधायकों से चर्चा करेंगे।

मेघालय में कांग्रेस के नेतृत्व वाले मेघालय युनाइटेड एलायंस (एमयूए) में यूडीपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी ने कहा कि वह नए मुख्यमंत्री को समर्थन करेगी।

राज्य की मुख्य विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने खुशी जाहिर की है कि सत्तारूढ़ दल की आंतरिक कलह समाप्त हो गई है। पार्टी नेता कोनार्ड के.संगमा ने कहा, "हम खुश हैं कि सत्तारूढ़ दल की समस्या का समाधान निकल गया है। हमें आशा है कि नए नेतृत्व से राज्य में राजनीतिक स्थायित्व आएगा।"

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस में लपांग के विरोधियों ने कहा था कि उनके नेतृत्व में राज्य का विकास नहीं हो सका है।

मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 28 विधायक हैं। कांग्रेस को यूडीपी के 10, पांच निर्दलीय और केएचएनएएम के एक विधायक का समर्थन हासिल है। मुख्य विपक्षी राकांपा के 15 सदस्य हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+