अफगानिस्तान में भूकंप, 7 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उप प्रांतीय गवर्नर हाजी गुलाम साखी ने बताया कि समांगन प्रांत के दारा-ए-सूफ और दोआब जिलों में सोमवार को मध्यरात्रि के बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप में 200 से ज्यादा घर नष्ट हो गए हैं।
साखी ने बताया कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे हैं।
काबुल, अन्य उत्तरी प्रांतों और पड़ोसी देशों उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान में भी इस भूकंप को महसूस किया गया।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप का केंद्र मजार-ए-शरीफ से 125 किलोमीटर दूर और काबुल से पश्चिमोत्तर में 190 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप रात 12.58 (अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार रविवार को 20 बजकर 58 मिनट पर) बजे आया।
भूकंप में दर्जनों पशु मारे गए हैं और दूरस्थ प्रभावित जिलों का रास्ता जाम हो गया है। रास्ता जाम होने की वजह से बचाव दल और मदद करने वाले संगठनों के लिए प्रभावित इलाके तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
साखी ने बताया कि नुकसान व क्षति के पैमाने के आंकड़े इकट्ठे करने के लिए प्रांतीय सरकार ने आकलन व बचाव दल को वहां भेजा है।
अफगानिस्तान को उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्र में बांटने वाले हिंदू कुश पहाड़ बड़े पैमाने पर भूकंप की संभावना वाले क्षेत्र हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications