बारामूला में हथियारों का जखीरा बरामद
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने बारामूला जिले के फ्रेस्थार (करीरी) में आज (सोमवार को) एक तलाशी अभियान शुरू किया था।"
अधिकारी ने कहा, "तलाशी अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। जब्त किए गए हथियारों में एक एके-47 राइफल, पांच एके मैग्जींस, 111 एके राउंड्स, दो चीनी पिस्टल, तीन चीनी मैग्जींस, 10 चीनी राउंड्स, चार उच्च विस्फोटक बम, 27 अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल) ग्रेनेड्स, 27 चीनी ग्रेनेड, पीआईकेए राइफल गोला बारूद 804 राउंड्स, देश में ही निर्मित 12 बोर की दो बंदूकें, तीन विस्फोटक छड़ियां, एक यूबीजीएल, 21 आईईडी संयोजक, 16 आईईडी सर्किट, 13 आईईडी ट्रांसफार्मर और दो आईईडी बैटरी शामिल हैं।"
जिस गांव से ये हथियार और गोला बारूद मिले हैं वहां से 18 किलोमीटर दूर स्थित उत्तरी कश्मीर का सोपोर शहर अलगाववादी हिंसा का मुख्य इलाका है। अलगाववादियों की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए हाल ही में सोपोर को एक पुलिस जिला घोषित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications