नाल्को करेगी 1,000 मेगावॉट बिजली का उत्पादन

नाल्को के वित्त निदेशक बी.एल.बागड़ा ने आईएएनएस से कहा, "कंपनी को उम्मीद है कि अपनी प्रस्तावित परमाणु, तापीय, जल, पवन और सौर ऊर्जा परियोजनाओं से वह बिजली के उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जाएगी।"

नाल्को अतिरिक्त राजस्व के लिए धातु के अलावा ऊर्जा सहित अन्य व्यापार क्षेत्रों में भी प्रसार कर रही है।

बागड़ा ने कहा कि कंपनी ने 300 करोड़ रुपये की लागत से 50 मेगावॉट क्षमता की परियोजना स्थापित करने का फैसला किया है। इसका निर्माण कार्य अगले छह महीनों में आरंभ होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि अनुभव हासिल करने के बाद कंपनी और अधिक पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित करेगी।

नाल्को ने 1000 से 1,500 मेगावॉट बिजली उत्पादन क्षमता वाले संयंत्र के निर्माण के लिए पिछले वर्ष सरकारी कंपनी न्यूक्लियर पॉवर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के साथ एक संयुक्त उपक्रम के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+