पाक की ओर से पंजाब में दागे गए रॉकेट
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उप महानिरीक्षक जागीर सिंह ने आईएएनएस से कहा कि रविवार रात भामियल सेक्टर में रॉकेट से हमला किया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई।
सिंह ने कहा, "हमने जवाबी कार्रवाई की। कम से कम 800-900 राउंड गोलियां चलीं।"
उल्लेखनीय है कि पंजाब में इसी प्रकार का रॉकेट हमला जनवरी में और गत वर्ष जुलाई व सितंबर में भी किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications