..और थरूर का इंतजार करते रहे मीडियाकर्मी
संसद की कार्यवाही 11 बजे शुरू होने पर रविवार देर रात पद छोड़ने वाले मंत्री का इंतजार कर रहे मीडिया के लोगों को निराशा होना पड़ा। तिरूवनंतपुरम से सांसद थरूर संसद भवन नहीं पहुंचे।
लोधी स्टेट स्थित उनके आवास पर जब आईएएनएस ने संपर्क किया तो उनके एक सहायक ने बताया कि वह घर पर नहीं हैं। वह किसी के साथ बाहर गए हैं।
पूर्व मंत्री से बात करने के इच्छुक मीडियाकर्मी उनके बंगले के बाहर खड़े थे लेकिन उसके दरवाजे नहीं खुले।
थरूर का 11 महीने का विदेश राज्यमंत्री का कार्यकाल लगातार विवादों में घिरा रहा। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस पार्टी की कोर समिति ने पाया कि उनको मंत्री पद पर बनाए रखने से पार्टी को और अधिक शर्मिदगी उठानी पड़ सकती है।
थरूर ने शुक्रवार को लोकसभा में अपना बचाव करते हुए दावा किया था कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया और न ही अपने पद का उपयोग नजदीकी मित्र सुनंदा पुष्कर के हितों को बढ़ाने में किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications