जुए का महिमामंडित रूप है आईपीएल : मंत्री
रवि ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "मोदी भाजपा के बेहद करीबी हैं। आईपीएल क्या है? यह सिर्फ काले धन के साथ खेले जा रहे जुए का महिमामंडित रूप है।"
रवि ने कहा कि सरकार को आईपीएल में लग रही भारी रकम के बारे में ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा, "यह गंभीर चिंता का विषय है।"
आईपीएल में केंद्रीय मंत्री शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर रवि ने कहा कि इन लोगों का जुड़ाव मुख्य रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से है। उन्होंने कहा, "आईपीएल कुछ और है।"
उल्लेखनीय है कि आईपीएल से जुड़े विवाद की वजह से ही रविवार रात विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर को इस्तीफा देना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications