न्यायाधीश के तबादले पर फैसला सोमवार को संभव
एक उच्च पदस्थ सूत्र ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, "अपनी जान को खतरा भांपते हुए शर्मा ने पंचकुला जिले में अपने तबादले की इच्छा व्यक्त की है। इस बारे में अंतिम फैसला 19 अप्रैल को या उसके बाद लिया जाएगा। उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भी इससे अवगत करा दिया है।"
ज्ञात हो कि पांच लोगों ने समाज की इच्छा के विपरित एक ही गोत्र में शादी करने के लिए एक नवविवाहित जोड़े की हत्या कर दी थी। शर्मा ने इस मामले की सुनवाई करते हुए गत 30 मार्च को पांचों लोगों को फांसी की सजा सुनाई थी। उनके इस फैसले की विभिन्न गांवों के खाप पंचायतों ने आलोचना की थी।
फैसला सुनाने के बाद ही शर्मा ने करनाल सत्र न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश से सुरक्षा की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications