पाकिस्तान में 2 स्कूलों में विस्फोट

इस्लामाबाद, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खबर-पख्तूनख्वा सूबे के चारसड्डा जिले में अज्ञात शरारती तत्वों ने दो सरकारी स्कूलों को निशाना बनाया। एक स्थानीय टीवी चैनल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चारसड्डा जिले के सरधेरी क्षेत्र में दो स्कूलों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट किए गए। इन विस्फोटों में एक स्कूल की इमारत जमींदोज हो गई जबकि दूसरे स्कूल की इमारत को आंशिक नुकसान पहुंचा। इनमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में स्कूलों को निशाना बनाए जाने की यह पहली घटना है। पुलिस का कहना है कि स्कूलों की इमारतों के विभिन्न हिस्सों में विस्फोटक लगाए गए थे। इसबीच चारसड्डा-पेशावर मार्ग से पुलिस ने दो वाहनों से विस्फोटक बरामद किए हैं।

शिक्षा का विरोध करने वाले तालिबानी आतंकवादियों ने पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में बीते दो वर्षो में सैकड़ों स्कूलों को नष्ट किया है। इनमें से ज्यादातर स्कूल कन्याओं के थे।

स्वात, बुनेर, दीर और दक्षिणी वजीरिस्तान में सफल सैन्य अभियानों के बाद पाकिस्तान ने गत मार्च में ओराकजई कबायली क्षेत्र से आतंकवादियों का सफाया करने का अभियान छेड़ा। इसमें अब तक 300 से ज्यादा आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+