मौत के बाद ग्रीवा कैंसर के टीके का परीक्षण रुका
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एस.गांधीसेल्वन ने लोकसभा में एक बयान में कहा, "ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकों की दो आयातित ब्रांड, गार्डासिल और सर्वारिक्स के चिकित्सकीय परीक्षण की देश में अनुमति दी गई थी। इसके बाद इन दवाओं के आयात और बाजार में बिक्री की इजाजत दी जानी थी।"
गांधीसेल्वन ने कहा, "स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतें पूरी करने और भविष्य में एचपीवी टीकों को पेश करने की तैयारी के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन 'पथ' को खम्माम (आंध्र प्रदेश) जिले में और वड़ोदरा (गुजरात) जिले में इसके परीक्षण की अनुमति प्रदान की गई थी। पथ को परीक्षण की सिफारिश राज्य व केंद्र के स्तर पर एथिकल कमेटी एंड एडवायजरी ग्रुप्स द्वारा की गई थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications