ब्राजील में रेल हादसा, 61 घायल
रियो डी जनेरियो, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जनरियो में एक रेलगाड़ी के पटरी से उतर जाने से कम से कम 61 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 6.10 बजे हुआ।
नगर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 61 लोग घायल हैं जिनका निकट के दो अस्पतालों में उपचार किया गया। इन लोगों को हल्की चोटें आई थीं।
इस हादसे के बाद सैकड़ों यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान चोरों ने जमकर वारदातों को अंजाम दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications