सोरेन मामले में फैसला स्थगित
सोरेन शनिवार को अदालत में हाजिर हुए और इसके बाद न्यायधीश ने दोनों पक्षो से पूछा कि क्या वे मामले में नए सिरे से जिरह चाहते हैं? इस पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई और अदालत ने मामले की सुनवाई 15 मई तक टाल दी।
यह मामला दो लोगों की हत्या से जुड़ा है। अप्रैल 1974 में गिरडीह जिले के कोडको गांव में दो बकरियों के मारे जाने के बाद दो व्यक्तियों किरोधर सिंह और चंडी सिंह की हत्या कर दी गई थी।
सोरने पर चंडी और किरोधर की हत्या के लिए भीड़ को उकसाने का आरोप है। सोरेन और अन्य सभी अभियुक्तों के खिलाफ 1978 में आरोप पत्र दायर किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications