सिएना कारों को वापस लेगी टोयोटा
वाशिंगटन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान की कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने सिएना मिनीवैन में तकनीकी खराबी के कारण सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर अमेरिका और कनाडा में बेचे वाहनों को वापस लेने की घोषणा की है।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार कंपनी ने अमेरिका को बेची गई करीब 600,000 और कनाडा में बेची गई करीब 270,000 कारों को वापस लेने की घोषणा की है।
विशेषज्ञों का कहना है कि स्पेयर टायर लगाने वाली जगह पर जंग लगने का खतरा है जिससे टायर अलग भी हो सकता है।
कंपनी की ओर से कहा गया है कि वर्ष 1998 से 2010 के बीच बेची गई वैन के कुछ मॉडलों को वापस लिया जाएगा।
कार मालिकों से विक्रताओं के पास कारों को परीक्षण के लिए लाने के लिए कहा गया है।
जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा इससे पहले ब्रेक और एक्सिलरेटर में खराबी के चलते दुनियाभर से करीब 80 लाख वाहन वापस मंगवा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications