ज्यादा स्वच्छता बढ़ाती है बीमारी का अंदेशा

लंदन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। गंदगी ही नहीं, बहुत ज्यादा स्वच्छता भी आपके लिए हानिकारक हो सकती है। एक नए अध्ययन से पता चला है कि अत्याधिक स्वच्छता से रोगाणुहीन वातावरण बनता है और आपको एलर्जी की शिकायत हो सकती है।

वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मांट्रियल विश्वविद्यालय में 'लेबोरेटरी फॉर एलर्जी रिसर्च' के निदेशक गाय डिलीसपीसी के मुताबिक सफाई के प्रति हमारे जुनून के चलते एलर्जी बढ़ती है।

वर्ष 1980 में पश्चिमी आबादी के 10 प्रतिशत लोगों को एलर्जी की शिकायत थी। आज यह समस्या बढ़कर 30 प्रतिशत हो गई है। वर्ष 2010 में 10 मे से एक बच्चे को दमे की शिकायत है और 1980 व 1994 के बीच मृत्युदर बढ़कर 28 प्रतिशत हो गई थी।

डिलीसपीसी के मुताबिक सफाई और एलर्जी व स्वप्रतिरोधक रोगों में उल्टा रिश्ता है। अधिक स्वच्छ वातावरण में रहने वाले बच्चों में एलर्जी की शिकायत या जीवन में किसी भी समय प्रतिरोधकता संबंधी शिकायत होने की संभावना अधिक होती है।

उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान प्रोबायोटिक्स (ऐसे जीवित सूक्ष्मजीव जो मनुष्य के लिए नुकसानदेह नहीं होते) लेने से बच्चों में एलर्जी की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है। यह कोई चमत्कारी इलाज नहीं है लेकिन इससे ऐसे तत्व मिलते हैं जो हमारे भोजन व स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+