9/11 हमले का प्रसारण देखना चाहता था लादेन

लंदन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा के सरगना ओसमा बिन लादेन ने 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका पर किए आतंकवादी हमले का प्रसारण देखने के लिए अपने ठिकाने में उपग्रह टीवी डिश लगवाने का आदेश दिया था लेकिन सिग्नल न मिलने की वजह से उसकी यह मंशा धरी की धरी रह गई।

कभी दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी लादेन का सुरक्षाकर्मी रहे नासिर अल बाहरी ने यह खुलासा किया है। उसका कहना है, "लादेन ने उपग्रह टीवी डिश के लिए कहा था ताकि वह हमले को देख सके।"

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार अमेरिका पर हुए आतंकवादी हमले से पहले यमन में गिरफ्तार होने से पूर्व नासिर ने तीन वर्षो तक लादेन की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाई थी।

नासिर के मुताबिक लादेन ने अपने मीडिया प्रमुख हसन अल-बहलौल से कहा, "इस हमले से जुड़ी खबरें देखना हमारे लिए बहुत अहम है।"

बकौल नासिर उससे कहा गया था कि लादेन के पकड़े जाने की स्थित में वह उसे गोली मार दे। नासिर का कहना है कि लादेन ने उसे आदेश दिया था, "मैं बंदी बनाए जाने से बेहतर सिर में दो गोली खाना पसंद करूंगा। मैं एक शहीद के रूप में मरना चाहता हूं लेकिन यकीनन कैद में नहीं मरना चाहता।"

नासिर ने ये खुलासे अपनी पुस्तक 'इन द शैडो ऑफ बिन लादेन' में किए हैं। इस पुस्तक के सह-लेखक फ्रांस के पत्रकार जॉर्जस मैलबर्नाट हैं।

उसको इस बात का अफसोस है कि उन्होंने क्यों नहीं लादेन को गोली मार दी। वह कहता है, "आज सोचता हूं कि मुझे लादेन को गोली मार देनी चाहिए थी लेकिन उस वक्त वह मेरे लिए बहुत अहम था। जिहाद का मतलब आम लोगों पर हमले करना नहीं है।"

नासिर का मानना है कि लादेन सही-सलामत है और इस वक्त अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर वजीरिस्तान में कबायलियों की सुरक्षा में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+