नक्सलियों ने किया बारूदी सुरंग विस्फोट, 2 जवान घायल
पुलिस के अनुसार गुरारू थाना पुलिस जीप से गश्त कर रही थी कि गुरारू बाजार के निकट नक्सलियों ने विस्फोट किया। इस विस्फोट में जीप पर सवार सैप के दो जवान घायल हो गये।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि इस घटना में घायल दोनों जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस घटना के बाद दोनों ओर से हुई गोलीबारी में कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। नीलमणि ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications