यौन संबंधों से बेहतर है आलिंगन : सर्वेक्षण
लंदन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पचास फीसदी से ज्यादा लोगों का मानना है कि वह यौन संबंधों की बजाय वे चुंबन और आलिंगन को तवज्जो देते हैं। यह बात एक सर्वेक्षण में सामने आई है।
एक वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि एक सफल संबंध में प्रतिबद्धता, सहचर्य और हंसी-मजाक के बाद यौन संबंधों की बारी आती है। सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि पुरुष शयनकक्ष के बजाय सोफे पर चुंबन लेने में खुशी महसूस करते हैं।
स्वास्थ्य संरक्षण क्षेत्र से जुड़ी प्रसिद्ध कंपनी बायर के शोधकर्ताओं का भी कहना है कि ट्विटर और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट से लोगों के बीच घनिष्ठता में कमी आ रही है।
एक विशेषज्ञ क्रिस्टीन वेबर ने चेतावनी दी है कि घनिष्ठता में कमी से रिश्तों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications