सोनिया रविवार को प्रधानमंत्री से मिलेंगी
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगी और विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर से संबंधित आईपीएल विवाद पर चर्चा करेंगी।
कांग्रेस सूत्रों ने कहा है कि रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी और वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी भी इस मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं।
सूत्रों ने कहा है कि विपक्ष द्वारा थरूर के इस्तीफे की मांग के बाद सरकार अपनी कार्रवाई के बारे में फैसला करेगी।
विपक्ष ने थरूर के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी थी। विपक्ष ने अपने इस आशय की भी घोषणा की थी कि वह सोमवार को दोबारा इस मुद्दे को उठाएगा। विपक्ष ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से बयान देने की भी मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications