लेखक पर माफिया को लोकप्रियता दिलाने का आरोप
रोम, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने लेखक रॉर्बट सेवियानो पर माफिया को लोकप्रियता दिलाने का आरोप लगाया है।
समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक बर्लुस्कोनी ने प्रसारित होने वाले टी.वी. धारावाहिक 'ला पाइवरा' पर भी माफिया को दुनिया में लोकप्रियता दिलाने का आरोप लगाया है।
बर्लुस्कोनी ने शुक्रवार को कहा, "हमें याद करने की जरूरत है कि धारावाहिक 'ला पाइवरा' की आठ श्रृंखलाएं दुनिया के 160 देशों में प्रसारित हुईं थीं। इसी तरह माफिया के जीवन पर आधारित किताब 'गोमरोह' उसे लोकप्रियता दिलाने वाले अभियान क्रम की कड़ी है।"
पुलिस सुरक्षा के घेरे में रहने वाले सेवियानो ने इटली के माफिया नेपोलियन पर सबसे सफल किताब 'गोमरोह' लिखी है। इस किताब पर आधारित एक फिल्म बन चुकी है, जिसने कई पुरस्कार भी बटोरे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, "नेपोलियन दुनिया का छठा सबसे बड़ा माफिया है, लेकिन ताजुब्ब वाली बात है कि उसे बहुत लोकप्रियता मिली। इससे इटली की छवि खराब हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।