भारत के प्रति उदार है दुनिया का रवैया : मनमोहन (लीड-2)

एयर इंडिया के विशेष विमान से, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि चीन के उदय के विपरीत पूरा विश्व भारत के उदय के प्रति उदार नजरिया रखता है और भारत को इसका लाभ उठाना चाहिए।

अमेरिका और ब्राजील की आठ दिवसीय यात्रा से लौटने के क्रम में विशेष विमान एयर इंडिया वन में प्रधानमंत्री ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा, "पूरा विश्व भारत के प्रति उदार दृष्टिकोण रखता है। सभी हमारी सफलता चाहते हैं।"

दरअसल, प्रधानमंत्री से यह पूछा गया था कि आठ दिनों की विदेश यात्रा के दौरान उनकी विश्व के 50 से अधिक देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई। ऐसे में उन्हें क्या लगा कि भारत के बारे में विश्व के देशों की क्या राय है।

प्रधनमंत्री ने कहा, "चीन के उदय के विपरीत भारत के उदय से विश्व के देशों को कोई आशंका नहीं है। यह उदार माहौल अधिक समय तक नहीं बने रह सकता। हमें इसका लाभ लेना चाहिए।"

प्रधानमंत्री सिंह ने हालांकि कहा, "हमारी समस्याएं हमारे घर में ही है। हमें मिलजुलकर इनका सामना करना है। हमें गरीबी, अज्ञान और रोगों को समाप्त करने के लिए काम करने की आवश्यकता है।"

चीन के प्रति भारत के अलग दृष्टिकोण पर प्रधानमंत्री का विचार उनके उस व्याख्यान की याद दिलाता है, जिसे उन्होंने वाशिंगटन में विदेशी संबंध परिषद में दिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत ने लोकतांत्रिक मूल्यों को चुना है। मौलिक मानवाधिकारों का सम्मान करना, कानून के शासन का आदर करना, बहु सांस्कृतिक, बहु जातीय व बहु धार्मिक अधिकारों का सम्मान करना चुना है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि यद्यपि चीन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) भारत से अधिक है, फिर भी वह चीन के रास्ते को नहीं अपनाना चाहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+