वाईएसआर की याद में बनेगा पार्क
नगरपालिका प्रशासन मंत्री अनम रामनरायण रेड्डी ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि पार्क का निर्माण शहर के हुसैन सागर झील के निकट आईमैक्स थिएटर के पास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पार्क की डिजाइनिंग के लिए पांच कंपनियां तैयार हैं।
राजशेखर रेड्डी की पहली पुण्यतिथि दो सितंबर से पहले पार्क के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दो सितंबर 2009 को हैदराबाद के कुरनूल जिले में खराब मौसम की वजह से राजशेखर रेड्डी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें मुख्यमंत्री रेड्डी सहित मुख्य सुरक्षा अधिकारी और दो पायलटों की मौत हो गई थी।
सरकार ने नाल्लामाला के जंगल में पावुरालागुट्टा में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है। यहंी पर वाईएसआर का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
राज्य सरकार ने पिछले साल वाईएसआर की याद में बनाए जाने वाले स्मारक के लिए 3.15 करोड़ की लागत से 1,412 हेक्टयर भूमि के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
वाईएसआर का तीसरा स्मारक कडप्पा जिले के इदुपुलायप्पा में बनाया जाएगा। यह स्मारक 6.7 हेक्टेयर में बनाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications