कुशीनगर में मिला मृत हिरण
रामकोला थाना अन्तर्गत लाला छपरा के एक किसान के खेत में ग्रामीणों ने एक हिरण को मृत पाया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डी.एफ.ओ. अमर बहादुर ने हिरण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक ग्रामीण शिवपुजन ने बताया कि हिरण दुर्लभ प्रजाति का प्रतीत हो रहा था और कई दिनों से लक्ष्मीगंज कस्बे के इर्द-गिर्द भ्रमण कर रहा था।
डी.एफ.ओ. अमर बहादुर ने कहा, "हिरण के पेट के दाहिने तरफ कुछ निशान दिखाई दे रहे थे जिससे ऐसा लग रहा था कि 17 अप्रैल को ही सुबह में उसकी मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई का पता लग पाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications