बाघ का शिकार करने में 5 के खिलाफ मामला दर्ज
विभाग ने अवैध शिकार के इस मामले में एक मशहूर वन्यजीव कार्यकर्ता राजेंद्र केरकर पर लगाए गए आरोप को वापस ले लिया है। केरकर पर लोगों को उकसाने का आरोप लगाया गया था।
वन संरक्षक शशि कुमार ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, " आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया था।"
सूत्रों के मुताबिक पांच आरोपियों में गोपाल माजिक, अंकुश माजिक, नागेश माजिक, सुर्यकांत माजिक और पिंटू गवास शामिल हैं। पांचों लोगों पर वर्ष 2009 में एक बाघ की हत्या करने का आरोप है। बाद में उन्होंने सबूतों को नष्ट कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications