मध्य भारत के मैदानी हिस्सों में तापमान में बदलाव नहीं
उधर, पूर्वोत्तर में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आगामी 24 घंटों में बूंदाबादी हो सकती है।
बीते 24 घंटों में असम, मेघालय, सिक्कम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल और मध्य महाराष्ट्र में बारिश दर्ज की गई है।
चार महानगरों में से दिल्ली में शनिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.2, 34.0 और 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
लखनऊ, पटना, और भोपाल में भी लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं की बेरुखी से रूबरू होना पड़ रहा है। इन शहरों में अधिकतम तापमान क्रमश: 42.8, 44 और 43.4 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वोत्तर के राज्यों समेत जम्मू एवं कश्मीर में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। इसी के साथ पहाड़ी राज्यों उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश में आगामी 24 घंटों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक देश के बाकी हिस्सों मसलन, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा में प्रचंड गर्मी कायम रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications