बिहार में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले
राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मनोज नाथ को महानिदेशक (प्रशिक्षण) बनाया गया है, वहीं अभयानंद को अपर महानिदेशक (प्रशिक्षण) बनाया गया है। इसके अलावा ए़ क़े अम्बेडकर को भागलुपर का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) तथा विनय कुमार को दरभंगा का आईजी बनाया गया है।
राज्य के पुलिस महानिदेषक नीलमणि ने शनिवार को बताया कि वीनीत विनायक को पटना का पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), एस़ एम़ खोपड़े को शाहाबाद का डीआईजी, पंकज दराद को मुजफ्फपुर का डीआईजी, उमेश कुमार को बेतिया का डीआईजी बनाया गया है जबकि जितेन्द्र कुमार को गया, एस़ मजीद को मुंगेर, एस़ क़े सिन्हा को सारण, एस़ एऩ झा को सहरसा, एस़ क़े झा को भागलुपर तथा अमित कुमार को पूर्णिया का डीआईजी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि पटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित जैन को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त कई और जिले के पुलिस अधीक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications