पोलैंड के सेना प्रमुख का शव लाया गया
वारसा, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। विमान दुर्घटना में मारे गए पोलैंड के सेना प्रमुख फ्रांसिसजेक गैगर और सात अन्य शवों को शुक्रवार को वारसा लाया गया। इस दुर्घटना में पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की समेत दर्जन उच्च अधिकारी मारे गए थे।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, गैगर वर्ष 2006 से सेना प्रमुख पद पर कार्यरत थे। वर्ष 1997 में उन्हें पदोन्नति देकर ब्रिगेडियर जनरल बनाया गया था।
उल्लेखनीय है कि रूस के समोलेंस्क में शनिवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की, उनकी पत्नी और कई सांसदों सहित 97 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications