दंतेवाड़ा जांच रिपोर्ट 25 अप्रैल तक : राममोहन
सीमा सुरक्षा बल के पूर्व महानिदेशक राममोहन ने आईएएनएस को दंतेवाड़ा से फोन पर बताया, "मेरा काम शुरू है। आज कोई हमला नहीं हुआ है। मैं अपना काम गृह मंत्री पी.चिदंबरम द्वारा गुरुवार को संसद में घोषित समयसीमा के अनुसार पूरा कर लूंगा।"
उन्होंने गोपनीयता के नियमों का हवाला देते हुए ज्यादा कुछ बताने से इंकार कर दिया।
शनिवार की गोलीबारी की घटना का जिक्र करते हुए राममोहन ने कहा, "केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के रास्ता साफ करने वाले एक दल पर संदिग्ध नक्सलियों ने काफिले से कुछ किलोमीटर की दूरी से गोलीबारी की।"
राममोहन ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जवाबी गोलीबारी की और नक्सली भाग खड़े हुए। राममोहन ने कहा कि यह घटना तालमेटा इलाके में घटी। यह स्थान छह अप्रैल के घटनास्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications