डिस्कवरी की वापसी यात्रा शुरू
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अंतरिक्ष केंद्र की कूलिंग प्रणाली के लिए अमोनिया की टंकी स्थापित करने हेतु डिस्कवरी के अंतरिक्ष यात्रियों ने तीन स्पेसवाक किया। लेकिन टंकी के संचालन के लिए जरूरी एक स्टक वाल्व समस्या पैदा कर रहा था। लिहाजा नासा ने इस वाल्व को लगाने के लिए चौथे स्पेसवाक पर विचार किया।
नासा ने इसके साथ ही यह तय किया कि फिलहाल टंकी को इसी रूप में संचालित किया जाए और बाद में इस समस्या को बगैर किसी स्पेसवाक के हल किया जा सकता है।
पिछले सप्ताह नासा ने अंतरिक्ष यान के साथ गए वैज्ञानिकों को यान के ताप कवच का निरीक्षण करने के लिए डिस्कवरी के मिशन को एक दिन बढ़ा दिया था। लेकिन निरीक्षण के दौरान यान में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई।
डिस्कवरी, फ्लोरिडा स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र पर सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 8.45 बजे उतरने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications