'सिर्फ सईद पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं'
मनीष चांद
ब्रासीलिया, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) की भूटान में होने वाली बैठक से करीब 15 दिन पहले भारत ने पाकिस्तान के सामने स्पष्ट कर दिया है कि जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद पर कार्रवाई से हालांकि द्विपक्षीय वार्ता शुरू करने में मदद मिलेगी लेकिन मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों के दोषियों के खिलाफ इस्लामाबाद को अभी काफी कुछ करने की जरूरत है।
सूत्रों ने शनिवार को कहा कि हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई से यह संकेत मिलता है कि पाकिस्तान कुछ करने के लिए इच्छुक है लेकिन यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications