झारखण्ड के 3 छात्रों की मौत
पुलिस ने बताया कि राजगंगापुर में स्थित परीक्षा केंद्र ले जा रहे छात्रों का वाहन बडगांव क्रॉसिंग पर तेज गति से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हादसे में मारे गए छात्र झारखण्ड के रहने वाले थे और नवोदय विद्यालय का प्रवेश परीक्षा देने जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई।"
हादसे में छात्रों के अलावा वाहन चालक की भी मौत हो गई और अन्य 13 जख्मी हो गए।
घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से चार की हालत नाजुक होने पर राउरकेला अस्पताल भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications