गांव में संदिग्ध वस्तु मिलने से अफरा-तफरी
मुजफ्फरनगर के गोधना गांव में बीती रात डाक्टर चरत सिंह के खेत से ढाई फीट लम्बा मिसाइल नुमा संदिग्ध वस्तु मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। उस वस्तु का वजन लगभग 50 किलो है। घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी गई और मौके पर बम निरोधक दस्ता बुलाया गया।
शनिवार को जब मेरठ से बम निरोधक टीम मुजफ्फरनगर के गोधना गांव में पंहुची तो जमीन में दबाई गई संदिग्ध वस्तु को बाहर निकाला गया। घंटों चली मशक्कत के बाद जांच टीम किसी भी नतीजे पर नहीं पंहुची। जांच टीम ने इस मामले में सेना की मदद लेने की बात कही। जांच के समय सिर्फ थानाध्यक्ष के अलावा दो सिपाही ही घटनास्थल पर मौजूद थे जबकि संदिग्ध वस्तु का निरीक्षण होने के समय पुलिस के आला अधिकारी मौके पर नहीं दिखे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications