प्रभाकरण की मां के प्रत्यर्पण के खिलाफ वाइको करेंगे अनशन
शनिवार को जारी एक बयान में वाइको ने कहा, "भारतीय अधिकारियों द्वारा पार्वती अम्मल के प्रत्यर्पण के खिलाफ एमडीएमके 23 अप्रैल को एक सामूहिक अनशन करेगी।"
शुक्रवार रात को लकवे की शिकार पार्वती कुआलालंपुर से मलेशियन एयरलाइंस के विमान से चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंची लेकिन उनको उतरने की अनुमति नहीं दी गई, वापस प्रत्यर्पित कर दिया गया।
कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका से अधिकारियों ने उसे भारत में रहने की अनुमति नहीं दी।
पार्वती को हवाई अड्डे पर लेने गए वाइको और तमिल नेशनलिस्ट मूवमेंट के नेता पी.नेदुमारन को हवाई अड्डे में प्रवेश करने से रोक दिया गया।
पीएमके के संस्थापक एस.रामदास ने कहा कि आव्रजन अधिकारियों ने यह क्रूर और अमानवीय कार्य किया है।
उन्होंने पार्वती को इलाज के लिए देश में आने की अनुमति देने की केंद्र सरकार से मांग की।
उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल को इलाज के लिए भारत पहुंचे एक श्रीलंकाई सांसद को भी प्रत्यर्पित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications