चीन भूकंप: मृतकों की संख्या 1,144 हई
बीजिंग, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के किंघई प्रांत में बीते बुधवार को आए 7.1 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,144 हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आपात कार्य मुख्यालय के प्रवक्ता जिया जुएपिंग ने बताया कि कम से कम 417 लोग लापता हैं। घायलों की संख्या 11,744 लोग घायल हुए हैं।
जिया ने कहा कि राहतकर्मियों ने कई और शव बरामद किए हैं, जिस वजह से मृतकों की संख्या बढ़ गई। घायलों में 1,179 की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications