हेडली से पूछताछ के लिए पत्र लिखेगा भारत (लीड-1)
वाशिंगटन में ओबामा के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के पांच दिनों बाद सूत्रों ने शनिवार को कहा, "हम अभी कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।"
सूत्रों ने कहा, "भारत अब हेडली तक पहुंचने के लिए अमेरिकी अधिकारियों को पत्र लिखेगा। अब सवाल उन शर्तो का है, जिसके तहत अमेरिका हेडली तक पहुंचने की अनुमति देगा।"
ओबामा ने मनमोहन सिंह को आश्वासन दिया है कि वह हेडली तक पहुंचने के भारत के आग्रह का पूरी तरह समर्थन करते हैं और अमेरिकी अधिकारी हेडली तक भारत की पहुंच को संभव बनाने के लिए अपनी कानून प्रणाली में काम कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हेडली मुंबई हमले का आरोपी है और उसने अपने गुनाह स्वीकार भी कर लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications