प्रबंधन गुरु सी.के. प्रह्लाद का निधन
मिशिगन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुके प्रह्लाद को विश्व के दस प्रबंधन विशेषज्ञों में गिना जाता था। उनकी मशहूर पुस्तक 'द फारच्यून एट द बाटम ऑफ द पिरामिड' के सिद्धांत का आज भी कई वैश्विक इंजीनियरिंग संस्थान अनुसरण करते हैं।
प्रह्लाद के परिवार में पत्नी गायत्री, दो बच्चों मुरली कृष्ण और दीपा हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रह्लाद एक प्रतिष्ठित परिवार में पैदा हुए थे। मद्रास विश्वविद्यालय से भौतिकी की डिग्री हासिल करने के बाद वे यूनियन कार्बाइड में शामिल हो गए थे।
इसके बाद उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से प्रंबंधन की डिग्री हासिल की और वर्ष 1975 में हावर्ड विश्वविद्यालय से डॉक्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री प्राप्त की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications