प्रक्षेपण की विफलता का विश्लेषण शुरू
वैज्ञानिकों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की एक इकाई विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में शनिवार को मिशन की विफलता का विश्लेषण शुरू किया।
वीएसएससी के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि वैसे तो प्रत्येक मिशन के बाद एक विश्लेषण किया जाता है। लेकिन मिशन की विफलता की स्थिति में यह विश्लेषण ज्यादा महत्वपूर्ण है।
अधिकारी ने कहा कि इसरो के अध्यक्ष के.राधाकृष्णन इस समीक्षा में हिस्सा लेने शनिवार की रात यहां पहुंच रहे हैं। समीक्षा रविवार तक जारी रहेगी।
प्रक्षेपण के समय श्रीहरिकोटा में मौजूद रहे राधाकृष्णन ने कहा कि मिशन का प्रदर्शन पूर्वनिर्धारित योजना के अनुरूप नहीं रहा, क्योंकि इसके दो वेरीनीयर क्रायोजेनिक इंजन चालू ही नहीं हो पाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications