एयर इंडिया ने यूरोप की उड़ानें स्थगित कीं
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि यह व्यवधाान अगले सप्ताह तक जारी रहने की आशंका है। एयरलाइंस ने शनिवार को ब्रिटेन, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के शहरों में जाने वाली सभी आठ उड़ानों को पहले ही रद्द कर दिया था।
रद्द की गई उड़ानों में दिल्ली-पेरिस-दिल्ली, दिल्ली-लंदन-दिल्ली, मुंबई-लंदन-मुंबई, मुंबई-फ्रैंकफुर्ट-शिकागो-फ्रैंकफुर्ट-मुंबई, मुंबई-न्यूयॉर्क-मुंबई, दिल्ली-न्यूयॉर्क-वाशिंगटन-न्यूयॉर्क-दिल्ली, दिल्ली-फ्रैंकफुर्ट-दिल्ली, दिल्ली-लंदन-टोरंटो-लंदन-दिल्ली और अहमदाबाद-फ्रैंकफुर्ट-न्यूयॉर्क-फ्रैंकफुर्ट-अहमदाबाद शामिल हैं।
जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं उनसे एयरलाइंस ने कहा है कि दोबारा संचालन शुरू होने पर उन्हें यह सेवा उपलब्ध कराई जाएगी और इसके लिए कोई हर्जाना भी नहीं लिया जाएगा। यदि यात्री यह सेवा नहीं चाहते हैं तो उन्हें टिकट का पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा।
निजी क्षेत्र की बड़ी विमानन कंपनियों जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइंस ने भी इन स्थानों में जाने वाली अपनी उड़ानों को रद्द कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications