सीवान के सांसद को जान से मारने की धमकी

यादव ने बताया, "मेरे सरकारी मोबाइल नंबर 09013180290 पर शनिवार सुबह करीब आठ बजे मोबाइल नंबर 09708124603 से एक मैसेज भेजा गया जिसमें पूरे परिवार को एक साथ जान से मारने की धमकी दी गई थी।"

सांसद ने बताया कि इस संदेश में परिवार की महिलाओं के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण ही ऐसी धमकियां मिल रही हैं। इस मामले की सूचना सीवान के पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है।

इधर, सीवान के पुलिस अधीक्षक अमित जैन ने बताया, "पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जिस मोबाइल फोन से सांसद को धमकी दी गई है वह पटना के फुलवारी शरीफ का है और उसके धारक को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।"

उल्लेखनीय है कि सांसद यादव को 13 अप्रैल को भी एसएमएस के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+