लाजपत नगर विस्फोट : फैसला 22 अप्रैल को
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। लाजपत नगर विस्फोट मामले में एक महिला सहित छह दोषियों के खिलाफ अदालत अब 22 अप्रैल को सजा सुनाएगी। वर्ष 1996 में दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में हुए बम विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी।
इस सप्ताह के आरंभ में अभियोजन पक्ष ने दोषियों को मौत की सजा सुनाने की दलील दी थी। जबकि बचाव पक्ष ने अदालत से रहम का अनुरोध करते हुए चार दोषियों को आजीवन कारावास जबकि कम संगीन अपराधों के दोषी दो अन्य लोगों को सात साल की सजा सुनाने का आग्रह किया।
इस मामले के सभी अभियुक्त जम्मू एवं कश्मीर से हैं।
इस मामले में मिर्जा निसार हुसैन उर्फ नजा, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली भट्ट, जावेद अहमद खान, फारुक अहमद खान और फरीदा डार दोषी हैं।
इस मामले की सुनवाई जिला और सत्र न्यायाधीश एस. पी. गर्ग की अदालत में चल रही है।
उल्लेखनीय है कि दो मई 1996 को दिल्ली के लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट में शाम के समय हुए बम विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 39 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications