एयर इंडिया, सिंगापुर एयरपोर्ट टर्मिनल सर्विसिज में करार

एयर इंडिया की एक प्रेस विज्ञप्ति में शनिवार को कहा गया कि नई कंपनी का नाम एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसिज प्राइवेट लिमिटेड (एआईएसएटीएस) होगा।

एयर इंडिया ने सितंबर 2008 में एसएटीएस को भारत में जमीनी सुविधाओं का साझेदार चुना था।

इससे पहले दोनों कंपनियों ने मार्च और मई 2008 में नए हवाई अड्डों के खुलने के बाद हैदराबाद और बेंगलुरू में जमीनी और कार्गो सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए तीन अलग-अलग समझौते किए थे।

एआईएसएटीएस के निगमन का काम अगले महीने तक पूरा होने की उम्मीद है। विज्ञप्ति के अनुसार एयर इंडिया और एसएटीएस दोनों एआईएसएटीएस के बोर्ड में तीन-तीन सदस्यों की नियुक्ति करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+