चीन भूकंप : मृतकों की संख्या 1,339 हुई (लीड-1)
बीजिंग, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के किंघई प्रांत में बीते बुधवार को आए 7.1 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,339 हो गई है जबकि 332 लोग अभी भी लापता हैं। यह जानकारी शनिवार को बचावकर्मियों ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आपात कार्य मुख्यालय के प्रवक्ता जिया जुएपिंग ने बताया कि कम से कम 11,849 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 1,297 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
गौरतलब है कि शनिवार को जेइगु के पहाड़ी इलाके में सैकड़ों लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। अपनों की मौत के बाद लोग काफी दु:खी हैं और उनके शोक में प्रार्थना सभाओं का आयोजन कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications