'मेरे पिता आतंकवादी नहीं थे'
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कुपवाड़ा में कहा, "देवार लोलाब के रहने वाले राज मोहम्मद खान ने तस्वीर के जरिए हबीबुल्लहाह की पहचान करते हुए उन्हें अपना पिता बताया है।"
अधिकारी ने कहा, "राज मोहम्मद खान ने यह भी कहा है कि उनके पिता भिखारी थे और अक्सर घर छोड़कर चले जाया करते थे। वह अक्सर चार-पांच दिन बाद घर वापस लौटते थे। जब वह इस बार नहीं लौटे तो हम लोगों को चिंता हुई। एक स्थानीय समाचार पत्र में अपने पिता की तस्वीर देखकर मैं चौंक गया।"
इन दावों की पुष्टि के लिए देवार लोलाब गांव में एक पुलिस दल को भेजा गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "सेना द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि इस व्यक्ति को एक मुठभेड़ के दौरान मारा गया और इसके पास से हथियार व विस्फोटक भी बरामद किए गए।"
यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस भी इस कार्रवाई में शामिल थी, अधिकारी ने बताया कि यह संयुक्त अभियान नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications