ओमान से लौटेंगे 4,000 भारतीय

मस्कट, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। ओमान में तय अवधि से ज्यादा अर्से तक रहने के बाद करीब 4,000 भारतीय अब स्वदेश लौटेंगे।

ओमान सल्तनत में भारतीय राजदूत अनिल वधवा ने आईएएनएस को बताया, "हम ओमानी श्रम मंत्रालय के साथ मिलकर तय अवधि से लंबे समय तक यहां रुके रहे भारतीयों की जल्द स्वदेश वापसी के लिए प्रयास कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि 31 मई तक करीब 25,000 भारतीय स्वदेश लौटेंगे। अवैध कामगारों की स्वदेश वापसी के लिए 31 मई तक की समय सीमा तय की गई है।

वाधवा ने कहा, "दूतावास ने करीब 21,000 लोगों को पंजीकृत किया है और इनमें से 15,000 लोगों की उंगलियों के निशान ले लिए गए हैं। यह स्वदेश वापसी प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।"

पिछले तीन दशकों या इससे भी लंबे समय से ओमान में करीब 600,000 भारतीय काम कर रहे हैं और रह रहे हैं।

कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ओमानी अधिकारी अवैध कामगारों के देश छोड़ने के लिए आवधिक घोषणा करते हैं लेकिन वे इस कार्य को मानवता के साथ पूरा करते हैं।

पिछले 16 वर्षो से मलयाली एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश नांबियार कहते हैं कि ओमानी अधिकारी भारतीयों के प्रति बहुत मददगार और दोस्ताना हैं।

नांबियार ने कहा, "इसका कुछ श्रेय सुल्तान काबूस को भी जाता है। जिनके भारत के साथ संबंध बहुत सौहार्दपूर्ण हैं।"

यहां से 160 किलोमीटर दूर स्थित निज्वा के एक चिकित्सक वासुदेवन ने कहा, "ओमान में हम अपने देश के बाहर भी एक घर जैसा महसूस करते हैं। यदि आपको अपने देश की याद सताए तो आप यहां से कुछ दिन या सप्ताह के लिए अपने देश लौट सकते हैं और फिर भावनात्मक रूप से तरोताजा होकर लौटने के बाद दोबारा ओमान में अपना काम या व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+