भारत के प्रति उदार धारणा रखता है विश्व : प्रधानमंत्री

एयर इंडिया के विशेष विमान से, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व के कम से कम 50 शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद शनिवार को स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि चीन के उदय के विपरित पूरा विश्व भारत के उदय के प्रति उदार नजरिया रखता है।

प्रधानमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "पूरा विश्व भारत के प्रति उदार दृष्टिकोण रखता है। वे हमारी सफलता चाहते हैं।"

दरअसल, प्रधानमंत्री से यह पूछा गया था कि आठ दिनों की विदेश यात्रा के दौरान उनकी विश्व के 50 से अधिक देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई, ऐसे में उन्हें क्या लगा कि भारत के बारे में विश्व के देशों की क्या अवधारणा है।

उन्होंने कहा, "चीन के उदय के विपरीत भारत के उदय से विश्व के देशों की कोई आशंका नहीं है। हमें इसका लाभ लेना चाहिए। यह उदार माहौल अधिक समय तक नहीं बने रह सकता।"

प्रधानमंत्री ने हालांकि कहा, "हमारी समस्याएं हमारे घर में ही है। हमें मिलजुलकर इनका सामना करना है। हमें वंचित, गरीब और पिछड़ों के लिए काम करने की आवश्यकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+