राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं : प्रधानमंत्री
एयर इंडिया के विशेष विमान से, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोच्चि टीम की फ्रेंचाइजी को लेकर विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर से जुड़े विवाद पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को संभलकर प्रतिक्रिया दी।
आठ दिवसीय विदेश यात्रा से स्वदेश लौटने के क्रम में पत्रकारों ने जब उनसे थरूर विवाद पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा, "राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।"
उल्लेखनीय है कि खुद थरूर ने शुक्रवार को लोकसभा में इस विवाद पर सफाई पेश की थी। उन्होंने अपना लिखित बयान सदन के पटल पर पेश किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने कोच्चि टीम को आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिलाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग नहीं किया।
बहरहाल, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बारे में फैसला प्रधानमंत्री पर छोड़ दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications