स्पाइसजेट शुरू करेगी कोलकाता-अगरतला उड़ान

अगरतला, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइसजेट अगले महीने कोलकाता से अगरतला के लिए उड़ान शुरू करेगी।

कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी एस. श्रीधरन ने शनिवार को कहा कि उड़ान शुरू करने का फैसला पूर्वोत्तर में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की हमारी योजना के तहत उठाया गया कदम है।

उड्डयन बाजार में 12 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी स्पाइसजेट पूर्वोत्तर में केवल गुवाहाटी में अपनी उड़ान संचालित करती है।

श्रीधरन ने संवाददाताओं से कहा, "स्पाइसजेट 10 मई से कोलकाता से गुवाहाटी के रास्ते अगरतला की उड़ान शुरू करेगी।"

उन्होंने कहा, "यह सेवा शुरू होने के साथ स्पाइसजेट देश के 19 शहरों में रोजाना 131 उड़ानें संचालित करने वाली कंपनी बन जाएगी।"

मई 2005 में अहमदाबाद से उड्डययन क्षेत्र में काम शुरू करने वाली स्पाइसजेट जून तक कोलकाता से बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें संचालित करेगी।

स्पाइसजेट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन) अनीश श्रीकृष्णा ने कहा, "हम जून में कोलकाता से ढाका, कोलंबो और काठमांडू की उड़ान शुरू करने की योजना बना रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+